एशियाई रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता तीन बेटियों को प्रदान की गई आर्थिक सहायता
जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि कुमारी वैष्णवी शर्मा, कुमारी श्रेया और आकृति सोरियान ने अपनी प्रतिभा और समर्पण से बिजनौर जनपद का नाम ऊँचा किया है। जिला प्रशासन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करता रहेगा, ताकि वे भविष्य में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि खेल भावना और समर्पण के साथ आगे बढ़ने वाले खिलाड़ी समाज के लिए प्रेरणा हैं और प्रशासन उनके सर्वांगीण विकास के प्रति कटिबद्ध है।
इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने कहा कि खिलाड़ियों को दी गई यह आर्थिक सहायता उनके कठिन परिश्रम और उत्कृष्ट प्रदर्शन के सम्मान में है। इससे अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी कि वे जिले और प्रदेश का नाम रोशन करें।