केजरीवाल और आतिशी ने दीपावली पर दी शुभकामनाएं
केजरीवाल ने एक्स पोस्ट में लिखा कि माँ लक्ष्मी जी आपके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का प्रकाश फैलाएं। आप हमेशा स्वस्थ रहें और खूब तरक्की करें।
आतिशी ने कहा कि आप सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। मां लक्ष्मी जी और भगवान गणेश के आशीर्वाद से आपके जीवन में खुशियों की रोशनी, अपार समृद्धि और सफलता का दीप जलता रहे। यह त्योहार आपके घर-परिवार में प्रेम, शांति और आनंद लेकर आए।
————