News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

भमोरा में पुलिस मुठभेड़ में छिनैती का आरोपी गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

थाना भमोरा क्षेत्र के ग्राम देवचरा निवासी एक महिला ने 4 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि टहलते समय अज्ञात व्यक्ति उसके कानों से सोने के कुण्डल खींचकर फरार हो गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम आरोपी की तलाश में लगी थी। मंगलवार रात चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पढ़री ढाल के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी दिनेश पुत्र झुन्नीलाल ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।

आरोपी दिनेश मूल रूप से सम्भल जिले के लहरावन गांव का रहने वाला है और पिछले 15-20 साल से देवचरा में रहकर राजमिस्त्री का काम करता है। उसने पूछताछ में कबूल किया कि आर्थिक तंगी के चलते उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्षेत्राधिकारी आंवला नितिन कुमार ने बताया कि “अभियुक्त लूट की घटना में वांछित था। पुलिस टीम ने बड़ी सतर्कता से कार्यवाही की है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है, उसका उपचार कराया जा रहा है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।”

Leave a Reply