News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

छात्रा को अगवा कर बलात्कार करने का आरोपित गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त जे रविंद्र गौड़ के मीडिया प्रभारी ने बताया कि भौपुरा क्षेत्र में रहने वाली किशोरी दो साल पहले दिल्ली के एक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तब वह 17 वर्ष की थी। उस दौरान स्कूल के बाहर तथम उर्फ तरुण नाम का युवक अचानक ने उसका रास्ता रोका और मारपीट कर जबरन अपने साथ इंदिरापुरम थानाक्षेत्र के क्राऊन पैलेस होटल में ले गया। यहां आरोपी ने उसको धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और पुलिस व परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उस घटना के बाद तरुण पीड़िता को ब्लैकमेल कर उससे दुष्कर्म करता रहा। डर के चलते उसने परिजनों और पुलिस से कुछ भी नहीं कहा। इस दौरान छात्रा ने अपना घर भी बदल लिया और घर से निकला भी बंद कर दिया।

बावजूद इसके तरुण ने छात्रा का पीछा नहीं छोड़ा और उसे जबरन धमकी देकर उसे घर से बाहर बुलाता रहा। परेशान होकर उसने हिम्मत दिखाई और अपनी मां को पूरी बात बताई। मां पीड़िता को लेकर थाने पहुंचीं और शिकायत दी। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव का कहना कि मामले में रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में रविवार शाम को पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Leave a Reply