सीता फॉल में स्टंटबाजी करने के दौरान युवक की मौत
पुलिस के अनुसार मृतक युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ सीता फॉल में स्नान करने आया था। तीनों युवक फॉल के करीब 15 फीट की ऊंचाई से बार-बार छलांग लगाकर स्टंट कर रहे थे। इसी दौरान विभूति का सिर किनारे से टकरा गया और वह वहीं बेहोश हो गया। उसके साथियों ने उसे तुरंत उठाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि यह घटना युवाओं की ओर से रोमांच और स्टंटबाजी के नाम पर की जा रही घोर लापरवाही का परिणाम है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।