News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

मायके में विवाहिता ने लगाई फांसी, ससुरालीजनों पर प्रताड़ना का आरोप

क्षेत्राधिकारी बृजमोहन राय ने मंगलवार काे बताया कि खागा कोतवाली क्षेत्र के मझटेनी गांव में रहने वाले मोती लाल रैदास ने बेटी रेश्मा(19) ने कोतवाली के रमसगरा गांव निवासी रंजीत पासवान से एक वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। शादी के पांच माह बाद पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा और उसे मायके छोड़कर चला गया। तब से वह अपने मायके में ही थी। बीती रात विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ की।

Leave a Reply