विहिप जिला मंत्री और हिंदूवादी नेता आपस में भिड़े, फोड़ा सिर
रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि छोटू वर्मा और दीपक मिश्रा के बीच रामगढ़ कॉलेज के पास आरके ढाबा होटल के सामने मारपीट हुई है। इस दौरान शराब की बोतल से दीपक मिश्रा का सिर भी फोड़ा गया है। घायल व्यक्ति का इलाज रिम्स में चल रहा है। इसके अलावा छोटू वर्मा ने भी मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।