News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Delhi

कथित यौन उत्पीड़न के मामले में एक और आरोपित को पकड़ा गया

पुलिस पूछताछ में हरि सिंह ने बताया कि वह छोटा-मोटा काम करके अपना जीवनयापन चलाता है। वह पिछले साल अपने एक परिचित के साथ दिल्ली आया था। जहां उसकी मुलाकात आरोपित चैतन्यानंद से हुई थी। उसी समय से उसके संपर्क में था। आगे पूछताछ में हरि सिंह ने आगे बताया कि चैतन्यानंद के कहने पर ही उसने 14 सितंबर को पीड़िता के पिता को फोन कर शिकायत वापस लेने की धमकी दी थी। पुलिस अधिकारी के अनुसार पुलिस ने धमकी देने में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। वहीं सोमवार को पुलिस आरोपित को लेकर उसके ऑफिस गई। आरोपित के दफ्तर और उसके रहने वाले कमरे की तलाशी ली। तलाशी का उद्देश्य वहां से आपत्तिजनक या केस से संबंधित सबूत जुटाना था।

Leave a Reply