News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

सिरसा: सडक़ हादसों में तीन की मौत, तीन घायल

जानकारी के अनुसार गांव हंजीरा निवासी ओमप्रकाश अपनी बेटी सोनू के साथ चौपटा से गांव लौट रहा था। इसी दौरान गांव हंजीरा निवासी अनिल कुमार, सुनील व कुलदीप भी बाइक से घर जा रहे थे। नाथूसरी कलां और हंजीरा के बीच अचानक सामने से आ रही तेज रोशनी के कारण दृश्यता कम हो गई और दोनों मोटरसाइकिल आपस में भिड़ गए। इस हादसे में कुलदीप व अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ओमप्रकाश, उसकी बेटी सोनू और सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को तुरंत सिरसा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक कुलदीप और अनिल दिहाड़ी मजदूरी का कार्य कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। हादसे की खबर से गांव में मातम का माहौल छा गया। घटना की सूचना मिलते ही चौपटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मंगलवार देर शाम दोनों का गांव में गमगमीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इसके अलावा गांव बकरियां के पास मंगलवार को एक प्राइवेट बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

Leave a Reply