हेरिटेज निगम के सतर्कता शाखा ने परकोटे से हटाए अस्थाई अतिक्रमण
इस संबंध में हेरिटेज निगम उपायुक्त सतर्कता पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि परकोटे में अस्थाई अतिक्रमण की शिकायतें लगातार मिल रही थी। ऐसे में सतर्कता शाखा को निर्देश देकर सड़क और बरामदे पर किए जा रहे अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसमेेंं राजस्व निरीक्षक जगदीश सरधना ने अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान गलियों में भी अतिक्रमण कर रहे थड़ी ठेलों को जब्त किया गया। इस दौरान निगम के उपायुक्त सतर्कता पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने दुकानदारों से अपील की कि त्योहारी सीजन शुरू हो रहा है। आमजन को अस्थाई अतिक्रमण से परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जाम की समस्या नहीं हो, इसके लिए सड़क और बरामदे से अतिक्रमण को स्वत ही हटाया जाएं। निगम की ओर से अभियान जारी रहेगा। ये कार्रवाई ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से की गई।