News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

जबलपुरः यार्ड में संटिंग के दौरान इंजन पटरी से उतरा, एक घंटे बाधित रहा ट्रैक

हालांकि भिटौनी रेलवे यार्ड में इंजन या बोगियों का पटरी से उतरना कोई नई बात नहीं है। अक्सर यहां इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। अधिकारी बताते हैं कि सबसे ज्यादा दिक्कत तब होती है जब इंजन या बोगी मेन लाइन पर पटरी से उतर जाए। ऐसी स्थिति में जबलपुर-इटारसी रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन ठप हो जाता है, जिससे मालगाड़ियां और यात्री गाड़ियां दोनों प्रभावित होती हैं।

जबलपुर रेल मंडल द्वारा बताया गया कि हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ था। इंजन को पटरी पर लाने के बाद टूटे हुए स्लीपरों को बदलकर नए स्लीपर डाले गए और ट्रैक को मजबूत कर दिया गया। पूरी प्रक्रिया में लगभग एक घंटे का समय लगा। इसके बाद यार्ड में दोबारा रैकों की आवाजाही शुरू हो सकी।

Leave a Reply