News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और कार्यकलापों की प्रदर्शनी शुरू

इस कार्यक्रम में उनके साथ कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव एवं बरकट्ठा विधायक अमित यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संचालन नितेश चंद्रवंशी ने किया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादाई है। बचपन से लेकर आज तक इनके जीवन के हर पहलू को इस प्रदर्शनी के माध्यम से दिखलाने का एक छोटा सा प्रयास है। अपने जीवन में कठोरतम फैसला से देश को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया है।

डॉ नीरा यादव ने कहा कि हम सब को इस बात के लिए फक्र है कि हमें नरेंद्र मोदी जैसा देश में प्रधानमंत्री मिला है। उनके कार्यकाल में देश उन्नति कर रहा है। देश आत्मनिर्भर हुआ है और अभी नवरात्रि के शुभ अवसर पर जीएसटी में जो सुधार हुई है इससे आम नागरिकों को बहुत सुविधा मिलने वाली है।

विधायक अमित यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने युवाओं महिलाओं और किसानों के हित में ढेर सारे कार्य किए हैं। आम जन के हित में देश डिजिटल शक्ति से आगे बढ़ रहा है। सपनों का घर मिल रहा है, देश स्वस्थ हो रहा है। कार्यक्रम का संचालन नितेश चंद्रवंशी ने किया, जबकि इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश सिंह, रवि मोदी, प्रकाश राम, देवनारायण मोदी, शिवेंद्र नारायण सिंहा, डॉ नरेश पंडित, गोपाल कुमार गुटुल, चंद्रशेखर जोशी, सुनील बड़गावे, जयप्रकाश राम, सुनीति सेठ, रीता लोहानी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply