News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

शहीदी जागृति यात्रा का साकची में होगा ठहराव, पालकी साहिब का होगा भव्य स्वागत

संगत के लिए जलपान की व्यवस्था मैदान में और दोपहर में गुरुद्वारा साहिब साकची के गुरु रामदास लंगर हॉल में लंगर का आयोजन किया गया है।

मंगलवार को इस बाबत जानकारी देते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची के प्रधान सरदार निशान सिंह ने बताया कि तख़्त श्री हरमिंदर साहिब, पटना से आरंभ हुई यह जागृति यात्रा आधे घंटे के लिए साकची गुरुद्वारा मैदान में रुकेगी। यहां संगत गुरु साहिब के दर्शन कर अपनी आस्था व्यक्त कर सकेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व की तरह इस बार भी पांच प्यारों एवं सिंह साहिबानों के ठहरने लिए कमरे तैयार किए गए हैं, यात्रा के साथ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गुरुद्वारा साहिब में ठहरने के लिए कमरों की समुचित व्यवस्था कर दी गई है।

मंगलवार को साकची गुरुद्वारा साहिब का प्रतिनिधिमंडल, जिसमें ट्रस्टी सतनाम सिंह सिद्धू, रबिन्दर सिंह, नौजवान सभा के प्रधान रोहितदीप सिंह, महासचिव जसविंदर सिंह मोनी, सुखमणि साहिब जत्था की प्रधान बीबी राज कौर और स्त्री सत्संग सभा की बीबियां शामिल थीं। प्रतिनिधिमंडल ने सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह से भेंट कर संगत की भावनाओं का हवाला देते हुए यह आग्रह किया गया कि यात्रा का ठहराव साकची गुरुद्वारा मैदान में हो ताकि संगत को तसल्लीपूर्वक गुरु साहिब के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो सके।

प्रतिनिधिमंडल की इस भावनात्मक अपील को सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन गुरमीत सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह और गुरचरण सिंह बिल्ला की उपस्थिति में सहमति प्रदान की गई। इसके बाद बैठक में सतनाम सिंह सिद्धू, परमजीत सिंह काले, खजान सिंह, रणधीर सिंह, सतिंदर सिंह रोमी, सुखविंदर सिंह निक्कू, सतनाम सिंह घुम्मण, अजायब सिंह, स्त्री सत्संग सभा की जतिंदरपाल कौर, बीबी मंजीत कौर, नरेंदर कौर और सुखमणि जत्था की बीबी कमलजीत कौर मुख्य रूप से शामिल हुईं।

Leave a Reply