News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

उपमुख्यमंत्री साव आज रायपुर पश्चिम विधानसभा को  देंगे 96 करोड़ की सौगात

उल्लेखनीय है कि पहली सौगात दानवीर भामाशाह वार्ड, शुक्रवारी बाजार में 3.37 करोड़ रुपये की लागत से बने नए शाला भवन के रूप में मिलेगी। यह शाला भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस है और खासकर उन बच्चों को लाभ मिलेगा जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं।

इसके बाद ठक्कर बापा वार्ड में 19.60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पानी टंकी का भूमिपूजन किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में शुद्ध और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इसके अलावा रिंग रोड क्रमांक 2 पर दो महत्वपूर्ण ओवरपास निर्माण कार्यों का भी भूमिपूजन होगा। जिसमें पहला ओवरपास बंगाली होटल के पास जरवाय मार्ग पर 23.89 करोड़ रुपये की लागत से और दूसरा हीरापुर चौक पर 49.40 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा।

इन सभी कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करेंगे। इस अवसर पर विधायक राजेश मूणत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी सरकार का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply