News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

पानीपत में महिला की ट्रैक्टर के कुचलने से मौत

सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद घायल रोशनी देवी को मृत घोषित कर दिया। महिला के पति रामकुमार के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार इसराना के परढाना गांव स्थित ईको ग्रीन फैक्ट्री में गांव सिंक निवासी रोशनी देवी रविवार को काम पर गई थी। उनके पति रामकरण ने बताया कि रोशनी दोपहर में खाना खाकर आराम करने बैठी थीं। तभी गेट के अंदर से एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर आया। यह ट्रैक्टर कलावती, जींद निवासी नरेंद्र पुत्र हरदेव सिंह चला रहा था। ट्रैक्टर ने रोशनी देवी को सीधी टक्कर मारी, जिससे वह गिर गईं और ट्रैक्टर उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। पति रामकरण के बयान पर पुलिस ने ट्रैक्टर ड्राइवर नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply