News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Delhi

मांगाें काे लेकर एमसीडी मुख्यालय के बाहर हड़ताल पर बैठ सीएफडब्ल्यू कर्मचारी

आम आदमी पार्टी (आआपा) के नेता और दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग हड़ताल स्थल पहुंचे और कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने कर्मचारियों से हड़ताल समाप्त करने का आग्रह करते हुए भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। नारंग ने कहा कि उन्होंने कर्मचारियों की मांगों को लेकर महापौर और निगमायुक्त से बात की है और सभी मुद्दों का शीघ्र निपटारा करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बढ़ते मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया के मामलों को देखते हुए इन कर्मचारियों की भूमिका बेहद अहम है, इसलिए जल्द से जल्द हड़ताल खत्म करना जरूरी है।

कर्मचारियों ने भी अपनी मांगों को लेकर निगम प्रशासन से तुरंत सकारात्मक कदम उठाने की अपील की।

Leave a Reply