रांची में दशहरा और गांधी जयंती पर पूरी तरह बंद रहेगी शराब की बिक्री
इस दिन जिले की सभी शराब की दुकानें, बार, रेस्तरां, क्लब, साथ ही माइको ब्रिवरी और झारखंड राज्य बेवरेजेज कॉरपोरेशन (जेएसबीसीएल) की थोक अनुज्ञप्ति परिसर भी बंद रहेंगे। इसके अलावा देशी और विदेशी शराब बनाने वाली फैक्ट्रियां और कैंटीन भी बंद रहेंगी।
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस दिन शराब खरीदने या बेचने की कोशिश न करें। यह कदम त्योहार और गांधी जयंती के अवसर पर सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए लिया गया है। अगर कोई इस नियम का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।