News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

सदर अस्पताल में लगी आग, मची अफरा-तफरी

मिली जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल में मंगलवार को ममता वाहन सेल में पहुंच कर कॉल सेंटर कर्मी ने पंखा चालू किया। इसी दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट हुई और पंखा में आग लग गई। पंखा में आग लगता देख लोग डर गए। परंतु अस्पताल कर्मियों ने हिम्मत दिखाते हुए आग पर तत्काल काबू पा लिया। इस संबंध में लातेहार सिविल सर्जन डॉक्टर राजमोहन खलखो ने बताया कि अस्पताल के कॉल सेंटर में आग लगने की सूचना मिली थी। परंतु आग से कोई नुकसान नहीं हुआ है आग पर काबू पा लिया गया है।

Leave a Reply