News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Himachal Pradesh

डमटाल में मां औऱ दो बेटे चिट्टे सहित गिरफ्तार, लाखों की नकदी भी बरामद

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के रिहायशी मकान गांव भदरोया में छापामारी के दौरान 22.65 ग्राम हैरोईन/चिट्टा, नकद राशि 4,70,000 रुपये, 101.7 ग्राम सोने के आभूषण, 478 ग्राम चांदी के आभूषण व 1 डिजिटल भार मशीन बरामद करने में सफलता हासिल की है। जिस पर उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ अभियोग एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना डमटाल में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

एसपी ने बताया कि उपरोक्त मामले की जांच के दौरान यह पाया गया है कि तीनों आरोपी अभ्यस्थ अपराधी हैं जिन पर पहले भी नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply