News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Delhi

उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे के बाद पहली बार सार्वजनिक मंच पर दिखे धनखड़, राधाकृष्णन को दी बधाई

धनखड़ ने राधाकृष्णन को नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका अनुभव और नेतृत्व क्षमता राष्ट्रहित में नए अध्याय लिखेगी। कार्यक्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से वे सार्वजनिक जीवन से लगभग दूर रहे।राजनीतिक हलकों में उनकी इस उपस्थिति को विशेष महत्व दिया जा रहा है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा सहित पूरा मंत्रिमंडल मौजूद था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और एनडीए घटक दल के नेता भी मौजूद थे।

Leave a Reply