News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

सूरजपुर : नगर पालिका परिषद सूरजपुर अंतर्गत आवास मेला और गृह प्रवेश कार्यक्रम का हुआ आयोजन

इस क्रम मे आज बुधवार काे नगर पालिका परिषद सूरजपुर द्वारा मंगल भवन में प्रथम आवास मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान हितग्राहियों से नए आवेदन एवं सत्यापन हेतु स्टॉल लगाया गया एवं पीएम आवास के हितग्राहियों को पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रभाकर शुक्ल एवं आवास प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि पीएमएवाई यू 2.0 में व्यापक जन-जागरूकता बढ़ाने और अधिकतम पात्र लाभार्थी इसका लाभ उठा सकें, इस उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा 4 सितम्बर, से 31 अक्टूबर, तक “अंगीकार 2025” अभियान के माध्यम से योजना को अंतिम छोर तक पहुँचने व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

अंगीकार 2025 के तहत 17 सितम्बर को पीएमएवाई यू 2.0 के एक वर्ष पूर्ण होने पर देशभर में “पीएमएवाई यू आवास दिवस” मनाया गया है। अंगीकार 2025 अभियान का उद्देश्य पीएमएवाईयू 2.0 के बारे में जागरूकता बढ़ाना, नए हितग्राहियों के आवेदनों को तीव्रता से सत्यापित करना तथा पूर्व स्वीकृत आवासों को शीघ्रातिशीघ्र पूर्णता सुनिश्चित करना है। साथ ही आवास योजना के हितग्राहियों को सम्बंधित विभाग के सहयोग से पीएम सूर्य योजना एवं पीएम उज्ज्वला योजना का लाभ दिलाने कैंप आयोजित किया गया।

Leave a Reply