News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

पेपर लीक के आरोपित खालिद के घर पहुंची एसआईटी की टीम

टीम ने करीब एक घंटे तक खालिद के पिता और बहनों से पूछताछ की। हालांकि टीम ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया, लेकिन घर के आसपास पुलिस का कड़ा पहरा रहा।पूछताछ के बाद टीम रवाना हो गई। फिलहाल खालिद के घर के बाहर पुलिस तैनात है। बताया जा रहा है कि हरिद्वार में संवाद कार्यक्रम के बाद टीम फिर से पूछताछ करने गांव आएगी।

बता दें की पेपर वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके लिए एसआईटी का गठन भी किया गया है। पुलिस ने खालिद की अवैध बनी दुकान पर भी बुलडोजर चलाया है।

Leave a Reply