News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्रि‍ 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

बस्तर दशहरा में अष्टमी तिथि को रथ परिक्रमा नहीं होती। वहीं आज मंगलवार काे देवी-देवताओं के गणों को प्रसन्न करने निशा जात्रा विधान काे संपन्न करवाने में बकरों के अवाला कुम्हड़ा और मोंगरी मछली की भी बलि दी जाती है। अष्टमी तिथि के आधी रात में अनुपमा चौक के समीप निशा जात्रा मंदिर में 11 बकरों की बलि दिये जाने के बाद, इसके अलावा मावली माता मंदिर में 2, राजमहल के सिहंड्योढ़ी में 2, काली मंदिर में 1 बकरे की बलि दी जाती है, जबकि दंतेश्वरी मंदिर में कुम्हड़ा एवं 1 काले कबूतर व 7 मोंगरी मछलियों की बलि दी जाएगी।

निशा जात्रा मंदिर में राजपरिवार के सदस्य, राजगुरु और दंतेश्वरी के मख्य पुजारी के साथ पूजा-अर्चना करते हैं। पूजा के बाद भोग सामग्री की खाली हंडियों को फोड़ दिया जाता है, ताकि इनका दुरुपयोग न हो, 11 बकरों की बलि से पहले राजगुरु बकरों के कान में मंत्र फूंककर देवी-देवताओं के गणों को समर्पित करने और हत्या का दोष किसी पर नही लगे इसके लिए बेगुनाही का मंत्र देते हैं। यह प्रक्रिया आज मंगलवार की मध्य रात्री 12 बजे के बाद पूरा की जावेगी, निशा जात्रा रस्म में महिलाओं एवं बच्चाें काे नही शामिल हाेने के लिए बकायदा पाेस्टर चस्पा कर हिदायत दी गई है।

Leave a Reply