युवा उद्यमी योजना की समीक्षा बैठक में डीएम सख्त, बैंक मैनेजर्स को सात दिन में निस्तारण के निर्देश
बैठक में यह भी सामने आया कि कई प्रस्तावों को बैंक प्रबंधक रिजेक्ट नहीं कर पा रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने लीड बैंक मैनेजर (एलडीएम) को ऐसे प्रकरणों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि समयबद्ध निस्तारण हो सके। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ युवाओं तक शीघ्र पहुँचना चाहिए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक के दौरान लीड बैंक मैनेजर वीके अरोड़ा ने अवगत कराया कि कृषि क्षेत्र में लोन वितरण के मामले में बरेली जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। जिलाधिकारी ने इसे सकारात्मक बताते हुए अन्य क्षेत्रों में भी बेहतर कार्य करने की आवश्यकता बताई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, उपायुक्त उद्योग विकास कुमार, जिला विकास अधिकारी विकास कुमार यादव, परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, डीसी एनआरएलएम सहित सभी बैंक मैनेजर और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।