जिला बदर अपराधी गिरफ्तार
दादरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने साेमवार काे बताया कि बीती रात एक सूचना के आधार पर उप निरीक्षक मलूक सिंह ने ग्राम नगला नैनसुख के रहने वाले सोनू भाटी को गिरफ्तार किया है। आराेपित जनता में भय पैदा कर अवैध रूप से उगाही करता था। इस वजह से पुलिस आयुक्त ने उसे जिला बदर घोषित किया था। आरोपित जिला बदर होने के बावजूद भी जनपद की सीमा में रह रहा था। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
————–