News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Delhi

उप महापौर ने हिंदूराव अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान जय भगवान यादव ने अस्पताल में उपचार करा रहे मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और अधिकारियों को तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्हाेंने पेड़ों की नियमित छंटाई करने, अस्पताल के अंदर और बाहर की साफ-सफाई को और बेहतर बनाने तथा कचरे को समय पर उठाने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ वातावरण मिलना चाहिए।

उप महापाैर ने अस्पताल के बाहर से गुजरने वाली सड़क पर हो रही टूट-फूट को तत्काल दुरुस्त करने के आदेश दिए। साथ ही उन्होंने रोड के किनारे पड़े कूड़े को तुरंत साफ करने और अस्पताल के बाहर सड़क पर हुए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए।

अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों की समस्या पर उपमहापौर ने संबंधित विभाग को त्वरित कार्रवाई करने और इन्हें पकड़ने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों और परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उप महापौर ने कहा कि मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल देना निगम की जिम्मेदारी है। निगम अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर काम करता रहेगा और जनता को सर्वोत्तम सेवाएं उपलब्ध कराएगा।

Leave a Reply