News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

नवरात्र-दशहरा पर मिलावटखोरों पर शिकंजा, लिए गए 40 खाद्य नमूने

अधिकारियों ने मिष्ठान भंडार, किराना स्टोर, सरकारी गल्ला दुकान, रिलायंस रिटेल, डिपार्टमेंटल स्टोर और डेयरी से दूध, वनस्पति, तेल, मूंगफली, किशमिश, शक्कर के बताशे, कुट्टू का आटा, समा के चावल, सेंधा नमक, चायपत्ती, फ्लेवर्ड मिल्क, साबुदाना और बर्फी समेत कई उत्पादों के नमूने एकत्र किए। इनमें कई जगहों से मिश्रित दूध के नमूने भी लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला झांसी भेजा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद दोषी विक्रेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही 30 सितंबर तक जिलेभर में सतत निगरानी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। सहायक आयुक्त (खाद्य) अपूर्व श्रीवास्तव ने कहा कि त्योहारों पर मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply