News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Rajasthan

पूर्व सभापति की कांग्रेस में वापसी, विवाहिता ने लगाए थे आरोप

यौन शोषण के आरोप लगने से हुआ था

पूर्व सभापति संदीप शर्मा पर एक विवाहिता द्वारा लगातार कुछ सालों तक बहला-फुसला कर यौन शोषण करने के आरोप लगाये थे। पूर्व सभापति खिलाफ सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। चित्तौड़गढ़ में कई ऑडियो और वीडियो वायरल होने के बाद एक जनप्रनिधि से जुड़ा मामला होने से यह चर्चाओं में रहा था और पुलिस के चार अधिकारियों की ओर से मामले की जांच की थी। इस दौरान पूर्व सभापति ने उच्च न्यायालय से गिरफ्तारी पर रोक के आदेश प्राप्त किये थे। वहीं हाल ही में पुलिस द्वारा मामले पर एफआर प्रस्तुत की थी। संभवतया इसी के बाद निवर्तमान सभापति की पार्टी में एंट्री हो पाई है।

आंजना ने प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाई मेरी बात

इधर, पूर्व सभापति संदीप शर्मा ने बताया कि मुझ पर लगाए आरोप निराधार थे। प्रदेश नेतृत्व ने मुझे सुने बिना निष्कासित कर दिया। जांच से साफ हो गया कि मुझ पर राजनीतिक दबाव में मुकदमा करवाया जो अब खत्म हो चुका है। पार्टी का सिपाही आगे भी रहूंगा, इस भावना से जब मैंने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व को अवगत करवाया। पूर्व सहकारिता मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के अनुशासन समिति के अध्यक्ष उदयलाल आंजना ने मेरी बात को वरिष्ठ नेताओं तक पहुंचाई।

Leave a Reply