सुशीला कार्की के नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आज सुबह 11:30 बजे
शीतल निवास के सूत्रों के अनुसार, ओमप्रकाश अर्याल को गृह मंत्रालय के अलावा कानून तथा न्याय मंत्रालय की भी जिम्मेदारी दी जाएगी। पूर्व वित्त सचिव रामेश्वर खनाल को वित्त मंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। कुलमान घीसिंग को ऊर्जा मंत्रालय के साथ ही कुछ और मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जा सकती है।