News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

टेल्को कॉलोनी में चोरी की वारदात, जांच में जुटी पुलिस

शहर के टेल्को कॉलोनी में एक घर में चोरी की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। सोमवार सुबह टाटा कमिंस कर्मचारी चैतन्य मुर्मू घर लौटे तो देखा कि उनके मकान का ग्रिल कटा हुआ है और कमरे की सभी अलमारियां खुली हुई हैं। यह देखकर परिवार और पड़ोस के लोग सकते में आ गए।

चैतन्य मुर्मू ने बताया कि उनके घर में बेटी की शादी की तैयारी चल रही थीं। चोरी के दौरान चोरों ने बेटी की अलमारी को निशाना बनाया और उसमें रखे करीब 20 हजार रुपये मूल्य के कपड़े और लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए। परिवार के सदस्य एक सप्ताह पहले ही घाटशिला स्थित गांव गए हुए थे, इसलिए घटना के समय चैतन्य अकेले घर में थे।

मिली जानकारी के अनुसार, चोरी की वारदात रात 1 बजे से 1.30 बजे के बीच हुई। पड़ोस की एक छात्रा ने उसी समय अजीब आवाजें सुनी थीं, जो संभवतः चोरों की गतिविधियों से संबंधित थीं।

यह पहली बार नहीं है जब इस क्षेत्र में ऐसी घटना हुई हैं। डेढ़ माह पहले ही पड़ोसी विनय कुमार झा की स्पलेंडर बाइक चोरी हुई थी, जिसके आरोपित को पुरूलिया से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इधर, मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply