News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Rajasthan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितम्बर से भाजपा मनाएगी सेवा पखवाड़ा

प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के दौरान स्वच्छता अभियान, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, पर्यावरण संरक्षण, जन जागरूकता कार्यक्रम सहित विभिन्न जनहितैषी गतिविधियों का संचालन सभी मंडलों एवं जिलों में किया जाएगा। भाजपा सेवा, संगठन और समर्पण की भावना से प्रेरित होकर इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पखवाड़े के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान, वोकल फॉर लोकल का प्रचार, प्रधानमंत्री के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन, विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता, प्रदेश के जयपुर, जोधपुर, उदयपुर सहित 5 महानगरों में मोदी विकास मैराथन, पंडित दीनदयाल जयंती 25 सितंबर को बूथों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान 2 अक्टूबर को गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply