News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

हिसार : सेवा पखवाड़ा के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे कार्यक्रम : डॉ. आशा खेदड़

हिसार विधानसभा के अर्बन मंडल में चलाया गया स्वच्छता अभियान

हिसार, 27 सितंबर । भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने कहा है कि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के

तहत जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें पार्टी पदाधिकारी व

कार्यकर्ता उत्साह से शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बना रहे हैं।

डॉ. आशा खेदड़ ने शनिवार काे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य

में चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान सहित अनेक सेवा कार्य किए जा

रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सेवा की

अमिट छाप छोड़ी है। भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सेवा व सामाजिक कार्यों में सदैव

अग्रणी रहते हैं और यही कारण है कि जिला हर कार्य में अव्वल रहता है।

जिला मीडिया प्रमुख राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि सेवा कार्यों की कड़ी में

हिसार विधानसभा के अर्बन मंडल में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके तहत मंडल अध्यक्ष

राहुल सैनी की अध्यक्षता में एलआईसी कार्यालय के सामने सफाई अभियान चलाया गया। सेवा

पखवाड़ा मंडल संयोजक धर्मवीर सिंह पानू ने बताया एक साफ वातावरण न केवल शारीरिक स्वास्थ्य

को बढ़ावा देता है बल्कि मानसिक और भावनात्मक आराम भी प्रदान करता है। इस अवसर पर भाजपा

नेता मनदीप मलिक, सुभाष ढींगड़ा, पार्षद संजय डालमिया, मंडल महामंत्री देशबंधु कौशिक,

मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र सोनी, स्वेता सिंघल, रतन सैनी, राकेश गुलाटी, महेंद्र सिंह

पानू, राकेश आर्य, वीरेंद्र गुप्ता, प्रद्युम्न शर्मा, गजेंद्र सिंह, नगर निगम सीएसआई

राजकुमार और सफाई कर्मचारी सहित पार्टी के ज्येष्ठ और श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply