News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

भाजपा जिलाध्यक्ष को पितृशोक

सिमरिया और चतरा के विधायक रह चुके जयप्रकाश सिंह भोक्ता इनके भतीजा हैं। इनके तीन पुत्र और दो पुत्रिया हैं। दिवंगत के पुत्र रामदेव सिंह भोक्ता समाज के केंद्रीय नेता और भाजपा के जिला अध्यक्ष हैं। उनके निधन की खबर सुनकर आसपास के गांवों में शोक की लहर है। इनके निधन पर भाजपा परिवार ने गहरा शोक जताया है।

भाजपा नेता और युवा समाजसेवी पत्थलगडा के दुंबी निवासी सुनिल दांगी ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि रघुबीर सिंह

भोगता समाज के धरोहर थे। वे सामाजिक गतिविधियों व राजनीति के क्षेत्र में गहरी पैठ बनाई थी। उनके अथक मेहनत और दूरदर्शी सोच के कारण उनके परिवार में भाई और भतीजा सिमरिया और चतरा विधानसभा में चार टर्म प्रतिनिधित्व किये। उनके निधन की खबर सुनकर उनकी पैतृक आवास में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शोक संवेदना देने के लिए तांता लग गया। कल पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कार्यक्रम है।

Leave a Reply