वाहनों को टक्कर मारते हुई बेकाबू कार नाले में गिरी, हादसे में एक बाइक सवार की मौत
थाना सेक्टर 142 के प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि आज सुबह एक कार चालक सेक्टर 145 के पास लापरवाही से वाहन चलाते हुए जा रहा था। इस बीच उसने पहले एक एक कर दाे काराें में टक्कर मारी और वहां से गुजर रहे बाइक सवाराें काे कुचलते हुए अनियंत्रित कार ग्रीन बेल्ट काे तोड़ती हुई नाले में जा गिरी और उसमें आग लग गई। हादसा देख राहगीराें ने पुलिस काे सूचना दी। माैके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल बाइक सवाराें काे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक काे मृत घाेषित कर दिया। मृतक की पहचान विजय बहादुर (35) है। वहीं घायल साथी गौरव सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि नाले में गिरी कार की आग काे बुझाते हुए चालक काे बचा लिया गया है। घटना में कार्रवाई की जा रही है।