News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

फतेहाबाद : घग्गर के जलस्तर पर प्रशासन की पैनी नजर, रियल-टाइम मॉनिटरिंग जारी

टोहाना, जाखल और पंजाब बॉर्डर एरिया का भी किया निरीक्षणउपायुक्त मनदीप कौर ने केवल चांदपुरा के साथ ही टोहाना और जाखल क्षेत्र के साथ लगते पंजाब के इलाकों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की स्थिति का जायजा लेते हुए कहा कि सीमा से लगते क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए, क्योंकि इन क्षेत्रों से आने वाले पानी का सीधा असर हरियाणा के गाँवों और खेतों पर पड़ सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बॉर्डर एरिया में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें और लगातार रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें। डीसी ने कहा कि स्थानीय नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है। जलभराव की समस्या है तो नागरिक आपात स्थिति में कंट्रोल रूम 01667-230018 पर तुरंत सूचना दे। इस अवसर पर एसडीएम आकाश शर्मा, डीएमसी संजय बिश्नोई, एसई राजेश कुमार, डीएसपी उमेद सिंह चहल, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता श्याम, एसडीओ संजीव सिंगल, नायब तहसीलदार रशवेंद्र सिंह, बीडीपीओ विकास लांग्यन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply