News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

धमतरी में इस साल 40 फीट रावण पुतले का होगा दहन

शहर समेत ग्रामीण अंचलों में दो अक्टूबर को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। नगर निगम भी दशहरा पर्व की तैयारी में जुट गया है। पर्व के दिन होने वाले कार्यक्रम रामलीला, रावण पुतला दहन, आतिशबाजी समेत कई अन्य कार्यक्रमों की तैयारी में अधिकारी-कर्मचारी जुटे हुए है। नगर निगम के उपायुक्त पीसी सार्वा ने बताया कि इस बार दशहरा पर्व के दिन 40 फीट ऊंचाई वाले रावण के पुतला का दहन किया जाएगा। इसके लिए पुतला निर्माण की जवाबदारी दे दी गई है। धमतरी शहर के भीतर पुतला निर्माण होना शुरू हो चुका है। शहर के ब्राम्हणपारा वार्ड स्थित कुम्हारपारा क्षेत्र में रावण के पुतला का निर्माण किया जा रहा है। इस बार पुतला निर्माण का कार्य शहर के प्रहलाद कुंभकार को दिया गया है, जिन्होंने पुतला निर्माण शुरू कर दिया है। प्रहलाद ने बताया कि वे इस बार 40 फीट ऊंचाई वाले रावण का पुतला बना रहे हैं। रावण के पुतला का मुख्य सिर पांच फीट का रहेगा। इसके बाद चार सिर तीन-तीन फीट और चार सिर ढाई-ढाई फीट का बनेगा। एक अक्टूबर तक रावण का पुतला पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा। दशहरा पर्व के दिन रामलीला मैदान में आतिशबाजी भी की जाएगी, इसके लिए शहर के इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को बुलाया गया है।

Leave a Reply