News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Himachal Pradesh

शिमला में 550 युवा आपदा मित्र होंगे प्रशिक्षित, तीन साल का मिलेगा बीमा कवर

उन्होंने कहा कि युवाओं को मास्टर ट्रेनर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें केवल वे छात्र शामिल होंगे जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक होगी। प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी युवाओं को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से सर्टिफिकेट, आईईसी प्रचार सामग्री और पहचान पत्र उपलब्ध करवाए जाएंगे। इतना ही नहीं, तीन साल तक प्रत्येक प्रशिक्षित युवा आपदा मित्र का बीमा कवर भी रहेगा।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि इससे पहले जिले में आपदा वालंटियर तैयार किए गए थे, जिनमें आम युवा भी शामिल होते थे, लेकिन यह योजना अलग है। इसमें केवल एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र और भारत स्काउट एंड गाइड से जुड़े स्वयंसेवक ही आपदा मित्र बन सकेंगे।

बैठक में बताया गया कि प्रशिक्षण चार बैचों में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए बटालियन ट्रेनिंग सेंटर होम गार्ड एंड सिविल डिफेंस सुन्नी, पराला, सरगीन और फायर ट्रेनिंग सेंटर बल्देयां को चुना गया है।

Leave a Reply