स्याना चट्टी में झील का पानी कम होने से खतरा टला, लोगों ने ली राहत की सांस
झील के जलस्तर में काफी गिरावट आई है। स्यानाचट्टी में यमुना नदी पर बना पुल अब दिखने लगा है। जिससे स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और स्याना चट्टी पर मंडरा रहा बड़ा खतरा भी अब टल गया है। झील के जल्द खाली होने की उम्मीद है।