News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी राहुल गांधी की भारत विरोधी मानसिकता पर सुप्रीम मुहर: महेंद्र भट्ट

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस समेत विपक्षी नेताओं के बयान अक्सर सेनाओं के मनोबल गिराने वाले होते हैं। चीन को लेकर राहुल गांधी की विवादित टिप्पणी को लेकर आज जो सुप्रीम कोर्ट ने कहा, वो भाजपा और देश की जनता लगातार कहती आ रही है। बिना किसी तथ्य और सबूत के कोई कैसे चीन की ओर से हजारों एकड़ जमीन हड़पने की देशविरोधी बात कह सकता है, वो भी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हो। उन्होंने कहा कि उच्चतम कोर्ट की टिप्पणी, राहुल गांधी की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठाती है।

Leave a Reply