(अपडेट) आईईडी विस्फोट में घायल कोबरा के दोनों जवानों की हालत स्थिर
पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अभियान सह पुलिस प्रवक्ता माइकल राज एस ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि झारखंड पुलिस (चाईबासा पुलिस) और कोबरा बटालियन की टीम नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चला रही थी। अभियान के क्रम में सारंडा के जंगली- पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों की ओर से सुरक्षा बलों को लक्षित करके आईईडी ब्लास्ट किया गया, जिसकी चपेट में आने से कोबरा 209 बटालियन के दो जवान जख्मी हो गए हैं। दोनों को राज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों के अनुसार दोनों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।