News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Delhi

यूट्यूबर एल्विश मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार और शिकायतकर्ता को दिया नोटिस

याचिका में इस मामले में ट्रायल कोर्ट में चल रही कार्यवाही को निरस्त करने की मांग की है। दरअसल, नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव समेत दूसरे आरोपितों पर सांप का जहर पार्टी में इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया है। इस मामले में वन विभाग और पुलिस की जांच के बाद चार्जशीट दाखिल की गई थी।

एल्विश यादव ने याचिका में कहा है कि उनके खिलाफ गलत और बिना सबूत के आरोप लगाए गए हैं और उन्हें झूठे तरीके से फंसाया गया है। चार्जशीट में रेव पार्टी में कुछ विदेशी और दूसरे लोगों ने मनोरंजन के लिए सांप के जगह का सेवन करने का आरोप लगाया गया है। इसके पहले इलाहाबाद उच्च न्यायालय एल्विश यादव की याचिका खारिज कर चुका है, जिसे एल्विश ने उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है।

Leave a Reply