News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

सिवनीः स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर संस्कृति जैन करेंगी ध्वजारोहण

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार, प्रातः 08.58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। 09 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान, 09.05 बजे परेड का निरीक्षण, 09..10 बजे परेड द्वारा हर्ष फायर एवं राष्ट्रीय धुन वादन तथा 09.15 बजे मार्च पास्ट होगा। इसके बाद 09.25 बजे मुख्यमंत्री का संदेश वाचन, 09.55 बजे कलेक्टर संस्कृति जैन का संदेश वाचन होगा। तत्पश्चात 10 बजे से शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 10.35 बजे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं पारितोषिक प्रदान किए जाएंगे।

Leave a Reply