News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Delhi

सुप्रीम कोर्ट ने गैंगस्टर अरुण गवली को जमानत दी

कोर्ट ने कहा कि गवली की सजा के खिलाफ अपील अभी लंबित है और उसकी उम्र 76 साल की हो चुकी है। दरअसल 2007 में मुंबई शिवसेना के पार्षद कमलाकर जमसानदेकर की हत्या के मामले में गवली आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। मुंबई के सेशंस कोर्ट ने अगस्त 2012 में गवली को उम्रकैद और 17 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई थी। सुनवाई के दौरान गवली की ओर से पेश वकील ने कहा था कि इस मामले के बाकी सह-अभियुक्तों को जमानत मिल चुकी है। गवली की ओर से कहा गया था कि वो महाराष्ट्र सरकार की 2006 की माफीनामा नीति की सभी शर्तें पूरी करता है।

Leave a Reply