श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा हमारी प्राथमिकता, मार्ग का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा – शैलेंद्र सिंह
इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह ने आज रविवार काे कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा हमारी प्राथमिकता है। इस मार्ग का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा, ताकि गणेश विसर्जन और अन्य पर्वों के दौरान भक्तों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह के साथ पार्षद देवकी ठाकुर, अभियंता सिन्हा, नगर पालिका अधिकारी शशि भूषण महापात्र, कमलेश वर्मा और पूर्व पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह उपस्थित थे।