News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Rajasthan

राजस्व मंडल ने किए तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले

राजस्व मंडल में कार्यरत सहित मंडल पर ही प्रतिस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहे तहसीलदार व नायब तहसीलदार को भी फील्ड पोस्टिंग दी गई हैं। रजिस्ट्रार ने तबादला आदेश पर सभी को तुरंत प्रभाव से कार्यमुक्त करते हुए नए स्थान पर कार्यभार ग्रहण कर रिपोर्ट मण्डल की मेल पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

जारी आदेश में बताया गया कि राजस्व विभाग के शासन उपसचिव ग्रुप—1 का हवाला देते हुए प्रशासनिक सुधार विभाग से वर्तमान में लागू प्रतिबंध में प्राप्त शिथिलता को ध्यान में रखते हुए तबादले किए गए हैं। राजस्व मंडल ने तबादला सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।

Leave a Reply