News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Delhi

राष्ट्रपति मुर्मु स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को करेंगी संबोधित

राष्ट्रपति भवन की ओर से बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति का यह संबोधन शाम सात बजे से आकाशवाणी के समस्त राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर पहले हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा।

दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में प्रसारण के बाद क्षेत्रीय भाषाओं में राष्ट्रपति के संबोधन का प्रसारण संबंधित क्षेत्रीय चैनलों पर किया जाएगा। इसी प्रकार, आकाशवाणी अपने क्षेत्रीय नेटवर्क के माध्यम से रात 9:30 बजे क्षेत्रीय भाषाओं में संबोधन का प्रसारण करेगी।

Leave a Reply