News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Delhi

प्रधानमंत्री ओली ने नेपाल में राजतंत्र की वापसी के दिल्ली समझौते को ऐतिहासिक भूल बताया

काठमांडू में रविवार को एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि विक्रम संवत 2007 में जब नेपाल के तत्कालीन राजा त्रिभुवन देश छोड़ कर भारत में शरण ली थी, उसी समय उनको नेपाल में लाकर स्थापित करना गलत था। ओली ने कहा कि उस समय दोबारा नेपाल बुलाकर नेपाल में स्थापित किए गए राजतंत्र के कारण नेपाल की जनता को 56 वर्ष तक राजतंत्र के अधीन रहना पड़ा। प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि हालांकि, यह गलती हमारे पूर्वजों ने की थी, लेकिन वह लोकतंत्र की दृष्टि से एक ऐतिहासिक भूल साबित हुई।

उन्होंने कहा कि विक्रम संवत 2063 तक नेपाल की जनता पर शाह राजवंश का शासन रहा, जिसे नेपाली जनता के संघर्ष के बाद हटाया गया। ओली ने कहा कि अब दोबारा नेपाल में राजतंत्र की स्थापना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेन्द्र नेपाल के असली राजा नहीं हैं, बस बदली हुई परिस्थिति के कारण ज्ञानेन्द्र शाह को राजा मानने पर हम मजबूर हुए। प्रधानमंत्री ने कहा कि जो गलतियां हमारे पूर्वजों ने की थी, वही गलती हम नहीं करने वाले हैं और न हमारी आने वाली पीढ़ी कर सकती है। नेपाल में असली राजवंश का विनाश हो चुका है और किसी को भी राजा मानना अब हमारी मजबूरी नहीं है।

Leave a Reply