विधायक आवास में झामुमो नेताओं ने दी गुरुजी को मौन श्रद्धांजलि
विधायक रामसूर्या मुंडा ने कहा कि गुरुजी नें झारखंड अलग राज्य के लिए लड़ाई लड़ी। उनके द्वारा लड़ी गयी लंबी लड़ाई और संघर्ष की बदौलत अलग राज्य का निर्माण हुआ। झामुमो के जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि हमने एक पिता तुल्य अभिभावक को खो दिया। गुरुजी जब झारखंड अलग राज्य के लिए आंदोलन कर रहे थे, उस आंदोलन में उनके साथ बिताये पल याद है। कई बार जेल भी जाना पड़ा। गुरूजी हमेशा कहा करते थे, बेटा मत मत घबराना एक दिन हम अपने उद्देश्य में सफल जरूर होंगे और ऐसा ही हुआ।
शोकसभा में झामुमो जिला सचिव सुशील पाहन, संगठन सचिव प्रदीप केशरी, सहसचिव मोजीर अंसारी, तोरपा प्रखंड अध्यक्ष रुबेन तोपनो, मकसूद अंसारी, अमित बडिंग, राहुल केशरी, तन्नू अंसारी, फूल अहमद, भोलानाथ लाल, अरमान तोपनो, सलन ओड़ेया, डिकसन पूर्ति मौजूद थे।