झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बाथरूम में फिसल कर गंभीर रूप से घायल, दिल्ली भेजे जाने की तैयारी
मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया एक्स पर चिंता जताते हुए लिखा कि रामदास सोरेन के ब्रेन में चोट और ब्लड क्लॉट हुआ है, जिसके कारण उन्हें दिल्ली ले जाया जा रहा है। फिलहाल डॉक्टरों की विशेष टीम उनकी निगरानी कर रही है और पूरे राज्य से उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं की जा रही हैं।