News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

झाबुआ: हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत जारी है तिरंगा यात्रा का दौर

शासन के निर्देश अनुसार आयोजित इस अभियान का उद्देश्य देशवासियों को देशभक्ति की भावना से जोड़ना, स्वतंत्रता का महत्व समझाना तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। अभियान के अंतर्गत सोमवार को नगरपालिका झाबुआ सहित जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रातीतलाई, पी एम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परवलिया, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय काकनवानी, सहित विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा हाथों में तिरंगा लिए हुए तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। जिले के मेघनगर जनपद मुख्यालय पर भी हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वतंत्रता के संग अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसी क्रम मे जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन से राजवाड़ा झाबुआ तक एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा में जिले के विभिन्न विभागों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी की।

आयोजित तिरंगा यात्राओं में पुलिस अधीक्षक झाबुआ रघुवंश सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया, एसडीओपी झाबुआ श्रीमती रूपरेखा यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी कर्मचारी, वन रक्षक, विभिन्न स्कूलों के स्कूली विद्यार्थी एवं आमजन शामिल हुए।

Leave a Reply